भीलवाड़ा में 350 से अधिक मातृशक्तियों का शौर्य संचलन, “कौमुदी मशाल” ने जगाया उत्साह

भीलवाड़ा समाचार 
भीलवाड़ा (महेन्द्र नागौरी)महानगर दुर्गा शक्ति अखाड़ा के तत्वावधान में तिलक नगर और आदर्श नगर क्षेत्र में “कौमुदी मशाल शौर्य संचलन” का भव्य आयोजन किया गया। मां सिद्धिदात्री माता मंदिर प्रांगण से शुरू हुआ यह ऐतिहासिक संचलन संकल्प और अनुशासन के साथ आगे बढ़ा।
प्रणव घोष की ताल पर कदमताल करते हुए निकले संचलन में 350 से अधिक मातृशक्तियों ने भाग लिया। खास बात यह रही कि 5 वर्ष की बालिकाएं भी उत्साहपूर्वक शामिल हुईं।
वाहिनी प्रमुख अवंतिका दीदी और सोनू दीदी के नेतृत्व में निकले इस शौर्य संचलन का विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। “वंदे मातरम” और “जय श्रीराम” के जयघोष से पूरा क्षेत्र देशभक्ति और उत्साह के रंग में रंग गया।
आयोजन ने समाज में एकता, शक्ति और संस्कार का सशक्त संदेश दिया।